निर्मल पंचायती अखाड़ा के कोठारी महन्त जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सरोपा और शॉल भेंट कर किया अभिनंदन श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा कनखल हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड सरकार के राजकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को 9 अप्रैल को अखाड़े की पेशवाई के लिए मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है। आज श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के वरिष्ठ महन्त और कोठारी महन्त जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज की ओर से उनियाल को निमंत्रण पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर महन्त जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शॉल और सरोपा भेंट कर उनको सम्मानित किया गया कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने महन्त जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज को माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अखाड़े का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में निर्मल अखाड़े की भूमिका की पूरी प्रशंसा की और कहा कि निर्मल अखाड़ा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्मल पंचायती अखाड़ा संस्कृत भाषा को बढ़ाव...